Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Passengers & railway employee push train to 10 km. in Mathura
agraleaks

Passengers & railway employee push train to 10 km. in Mathura

train
आगरालीक्स……. यह दूसरा मौका है जब आप ट्रेन को धक्का लगाते हुए देख रहे हैं। इस बार आगरा रेल मंडल में मथुरा से वृंदावन जाने वाली ट्रेन का इंजन बंद हो गया, इस पर यात्रियों और रेल कर्मियों ने ने धक्का लगाकर ट्रेन को दस किलोमीटर दूर यार्ड तक पहुंचाया।
दो बोगियों वाली ट्रेन मथुरा व वृंदावन के बीच चलती है। यह दिन में औसतन पांच से छह चक्कर लगाती है। कल करीब पौने दस बजे ट्रेन वृंदावन स्टेशन से मथुरा के लिए रवाना हुई। बमुश्किल दो किलोमीटर चलते ही बिरला मंदिर के पास खराब होकर खड़ी हो गई। ड्राइवर की तमाम कोशिशों के बाद भी जब स्टार्ट नहीं हुई तो मथुरा में यार्ड को अवगत कराया गया। यार्ड से करीब दो दर्जन रेलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। कुछ तकनीशियन भी आए। इन्होंने भी ट्रेन को चालू करने की कोशिश की,मगर नाकाम रहे। इसके बाद यात्रियों को यथास्थिति बताई गई। इसको यात्रियों के साथ रेल कर्मियों ने करीब दस किलोमीटर धक्का लगाकर मथुरा तक यार्ड में पहुंचाया। जहां पर ट्रेन खराब हुई थी वहां से मथुरा रेलवे यार्ड तक करीब 10 किलोमीटर लंबा सफर ट्रेन ने धक्का खाकर ही पूरा किया।
मथुरा के स्टेशन मास्टर टीएल मीणा ने बताया कि ट्रेन में खराबी आ गई है। इस ट्रेन में दो बोगियां हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!