Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Patient attacked in icu at Sai Hospital, Agra
agraleaks

Patient attacked in icu at Sai Hospital, Agra

pt
आगरालीक्स
 …..आगरा के एक हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती मरीज पर हमला बोल दिया, आॅक्सीजन मास्क निकालकर उसे आईसीयू से बाहर खींच लाए। पुलिस कर्मी और हॉस्पिटल स्टाफ ने मरीज की जान बचाई। यह सब हॉस्पिटल के सीसीटीवी में कैद हो गया है।
कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड पर साईं हास्पिटल में सादाबाद के बरामई गांव का लालमन आईसीयू में भर्ती है। बुधवार रात तकरीबन 12 बजे टाटा सफारी गाड़ी में दर्जनभर लोग आए। उन्होंने आते ही लालमन के बारे में पूछा। स्टाफ के लोगों ने उन्हें मरीज का रिश्तेदार समझा। उन लोगों ने आईसीयू में घुसकर लालमन के मुंह से आक्सीजन मास्क निकाल फेंका। उसे बेड से घसीटने लगे। ये देखकर स्टाफ सकते में आ गया।
स्टाफ के लोगों ने हमलावरों को बाहर निकाला। इस पर हमलावरों ने स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। ये देखकर अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने आए दरोगा सुभाष सिंह ने उनका विरोध किया। हमलावरों ने दरोगा पर भी हमला कर दिया। अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। मैनेजर राजेश ने हमलावरों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने हास्पिटल में वेंटीलेटर और मॉनीटर में तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद चीता मोबाइल के दो सिपाही ही हास्पिटल पहुंचे। स्टाफ के लोगों ने एकजुट होकर बरामई के प्रधान बंटू उर्फ भूपेंद्र समेत तीन हमलावरों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!