Thursday , 12 February 2026
Home एजुकेशन Agra univ. 170 fake degree college given admission to thousands of students
एजुकेशन

Agra univ. 170 fake degree college given admission to thousands of students

univ
आगरालीक्स
 ……..डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के अधिकारियों ने बडा खेल किया है। आरोप है कि कॉलेज संचालकों से एक करोड रुपये लेकर छात्रों को प्रवेश देने की मौखिक अनुमति दे दी, अब छात्रों ने प्रवेश ले लिया तो मान्यता देने से इन्कार कर दिया है।  शुक्रवार को आक्रोशित कॉलेज संचालकों ने कुलसचिव केएन सिंह को खरी खोटी सुनाई, इसके बाद कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल के आवास पर प्रदर्शन किया।
विवि से 780 कॉलेजों को मान्यता दी जा चुकी है। इसके चलते छात्रों की संख्या छह लाख तक पहुंच गई है। छात्र अधिक होने से रिजल्ट समय से घोषित नहीं हो रहा है और गडबडी भी हो रही हैं। इसे देखते हुए नए कॉलेजों को मान्यता देने पर रोक लगा दी गई है।
170 कॉलेज के हजारों छात्रों पर संकट
विवि में 170 कॉलेजों ने मान्यता के लिए आवेदन किया है, इन कॉलेजों में हजारों छात्रों का प्रवेश हो चुका है। विवि द्वारा मान्यता न दिए जाने पर हजारों छात्र कॉलेज में हंगामा करेंग। इससे पहले ही कॉलेज संचालक विवि पहुंच गए। पीआरओ डॉ मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि सोमवार को कॉलेज संचालकों को बुलाया गया है, बैठक कर मान्यता पर फैसला लिया जाएगा।

कुलपति बीमार
कॉलेज संचालकों ने कुलपति आवास पर हंगामा किया, वे कुलपति को बुलाने की मांग पर अडे हुए थे, उन्हें बताया गया कि कुलपति की तबीयत ठीक नहीं है, वे अस्वस्थ्य हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

Admissions open for session 2026-27 at Mahi International School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सेशन 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Admission Open for session 2026-27 in Gayatri Public School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Agra Local News: Students of classes tenth and twelfth at Sharda World School were motivated to take their exams with confidence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों...

एजुकेशन

Agra Local News: DEI celebrated its Open Day with great enthusiasm, excitement, and joy….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीईआई ने मनाया ओपन डे. नारियल की खाद से बिना...

error: Content is protected !!