आगरालीक्स… आगरा समेत प्रदेश झुलसाने वाली गर्मीझेल रहा है। स्कूली बच्चे परेशान। दोपहर में सन्नटा। पशु-पक्षी भी बेहाल।
स्कूली बच्चे झेल रहे लू के थपेड़े
आगरा समेत प्रदेश और देश के कई राज्य भीषण गर्मी झेल रहे हैं। लू के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। स्कूल अभी भी खुले हुए हैं। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर तपती दोपहरी में बच्चे घरों को जा पाते हैं। यदि जाम लग गया तो और परेशानी झेलनी पड़ती है।
सहालग व ईद के मौके पर ही दोपहर में सन्नाटा
भीषण गर्मी में बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहता है। सहालग और ईद नजदीक होने के बावजूद दोपहर में बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। बाजारों में ग्राहक सुबह के समय अथवा शाम को छह बजे बाद ही निकल रहे हैं। इसकी वजह से दुकानें भी रात नौ बजे तक खुल रही हैं।
आवारा गोवंश और पशु-पक्षियों का बुरा हाल
भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों का बुरा हाल है। शहर में अब जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। सड़कों पर घूमने वाला गोवंश पानी के लिए नालियों में मुंह मारता रहता है लेकिन उनमें भी दोपहर के समय पानी नहीं होता है। अन्य जानवरों की भी कमोबेश यही स्थिति है। परिंदे शाम के समय अथवा पेड़ों की ओर रुख कर गए हैं।
बंदर हुए हिंसक लेकिन कूलर और टंकियां बनी सहारा
भीषण गर्मी में बंदर हिंसक हो गए हैं। वह भगाने पर लोगों पर हमला कर रहे हैं। लेकिन बंदरों को पानी को लेकर राहत की बात यह है कि बंदर घरों के बाहर लगे कूलरों का पानी पीने को मिल जाता है। छतों पर रखी टंकियों को खोलकर उसमे गोता लगाते रहते हैं।