आगरालीक्स…पहले कोरोना ने डराया.अब दिल्ली बवाल से आगरा पर्यटन मुश्किल में आया.सैलानियों की राह देखता रहा ताज पर्यटन. टिकट हो रहे कैंसिल

लॉकडाउन से पहले ताजमहल पर सैलानियों की भीड़ से ताजनगरी में रौनक रहती थी. पिछले गंणत्रत दिवस पर सैलानियों की भीड़ देखते ही बन रही थी. मगर कोरोना वायरस ने ताज पर्यटन की कमर तोड़ दी. लॉकडाउन के खुलने के बाद धीरे- धीरे ताज पर्यटन ने चलना शुरू किया था. इसकी रफ्तार को कोरोना की वैक्सीन बढ़ा रही थी. मगर दिल्ली में 26 जनवरी को हुए बवाल ने पूरे देश को हिला कर रख दिया हैं.इसका असर ताज पर्यटन पर भी पड़ा.
24 जनवरी (रविवार) को उम्मीद से ज्यादा टिकट बेचे गए थे. इसी को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग को भी उम्मीद थी कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी में ऑफलाइन टिकट बिक्री के लिए काउंटर खोलने की जरूरत पड़ेगी लेकिन पर्यटकों की राह देखता रहा ताजमहल 26 जनवरी को 13.593 पर्यटक ही ताज देखने पहुंचे. वहीं 27 जनवरी को 5903 कम पर्यटक आए. यानी 7690 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया.बुधवार और गुरूवार को भी पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही. दिल्ली में हुए बवाल के कारण सैलानियों के कदम रुक से गए हैं.