आगरालीक्स ..(.Agra News 7th November ).आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट कम होने का असर दिखाई देने लगा है। महंगाई पर भी असर पड़ेगा, आज के रेट जानें।
आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट में रविवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के रेट 95.05 रुपये और डीजल के रेट 86.56 रुपये हैं। शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के यही रेट थे।
106 से 95 रुपये पर पहुंचा पेट्रोल
बुधवार को आगरा में पेट्रोल के रेट 106 रुपये से अधिक थे, ये घटकर 95 रुपये पहुंच गए हैं। करीब 11 रुपये की गिरावट पेट्रोल और 12 रुपये से अधिक की गिरावट डीजल के रेट में आई है। पेट्रोल और डीजल के रेट कम होने का असर अब दिखाई देने लगा है। रेट कम होने से भाड़ा भी कम होने लगा है लेकिन अभी इसका आंशिक असर ही देखने को मिल रहा है।

महंगाई पर भी पड़ेगा असर
पेट्रोल और डीजल के रेट कम होने से महंगाई भी कम होगी, महंगाई पर भी असर पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने किराया बढ़ जाता है इससे खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा का सामान भी महंगा हो रहा है लेकिन अब रेट में कमी आने से महंगाई पर भी असर पड़ेगा। जानकारों का कहना है कि दाल से लेकर खाद्य सामान के रेट कम होने चाहिए।