आगरालीक्स (.Agra News 15th November)..आपकी कार, बाइक, स्कूटी और व्यावसायिक वाहन के नंबर के अंत में ये दो अंक हैं तो 15 नवंबर तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एचएसआरपी लगवा लें। तो 2000 रुपये तक का चालान हो सकता है। जाने प्रक्रिया।
आगरा में चरणबद्ध तरीके से वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता की जा रही है। इस हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर दिए गए बार कोड को स्कैन करते ही वाहन स्वामी का ब्योरा मिल जाएगा। इसमें नाम, पता से लेकर इंजन नंबर, चेसिस नंबर सहित अन्य ब्योरा होगा। 15 नवंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती की जाएगी।
पहले चरण में नंबर के अंत में शून्य और एक होने पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य
एआरटीओ प्रशासन एके सिंह का कहना है कि कार, बाइक, स्कूटी और व्यावसायिक वाहन के नंबर के अंत में शून्य और एक है उनके लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया है। 16 नवंबर से जिन वाहनों के नंबर के अंत में शून्य और एक है और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है तो चालान काटे जाएंगे। चालान 2000 रुपये तक का काटा जा सकता है। सात लाख से अधिक निजी वाहन और 25 हजार से अधिक व्यावसायिक वाहन हैं जिनके नंबर के अंत में शून्य और एक है। इन सभी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 15 नवंबर तक लगवानी है।

इस तरह लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की बुकिंग के लिए वेबसाइट एसआईएएम https://www.siam.in/hrspsubmit.aspx?mpgid=91&pgidtrail=91 लिंक पर क्लिक करें। राज्य, जिले का नाम व वाहन के प्रकार दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया या अन्य कमर्शियल वाहन आदि का चयन करते हुए संबंधित वाहन की कंपनी का चयन करें। आवेदन करते समय अपना नाम ई-मेल व मोबाइल नंबर अंकित कर आगे बढ़ें। इसके बाद हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विद कलर स्टीकर के विकल्प का चयन करें। फिर उत्तर प्रदेश राज्य के विकल्प का चयन करें। राज्य के बाद कमर्शियल अथवा गैर कमर्शियल वाहन के विकल्प में से अपने वाहन का प्रकार चयन करें। बुकिंग डिटेल के लिए प्रदर्शित आवेदन में जरूरी दस्तावेज, पंजीयन डेट, पंजीयन चिन्ह, चेसिस नंबर के लास्ट पांच अंक, इंजन नंबर के अंतिम पांच अंक व वाहन स्वामी से संबंधित अन्य दस्तावेज, जो स्वत: वाहन डाटाबेस से आएंगी। उन्हें पुन: देख लें। इसके बाद डीलर अप्वाइंटमेंट के विकल्प का चयन करें। डीलर के शहर का चयन करते हुए पिन कोड अंकित करें। इसके बाद डीलर में से सुविधानुसार किसी एक का चयन करें। साथ ही सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट की तिथि व समय के स्लॉट का चयन कर कंफर्म एंड प्रोसीड पर पर क्लिक करें।