आगरालीक्स .(.Agra News 5th November).आगरा के श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार में चोरी, दीपावली की रात में दुकान में घुसा चोर कैश और सामान चोरी कर ले गया, सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखाई दे रहा है, फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
आगरा के नुनिहाई, यमुना पार में प्रतिष्ठित श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार है। यहां गुरुवार को दीपावली पर मिठाई की बिक्री हुई, पूजा के बाद दुकान बंद कर संचालक और कर्मचारी चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचे तो जंगले की रोड टूटी हुई थी। दुकान में मिठाई के डिब्बे बिखरे हुए थे और गल्ले में रखी नकदी नहीं थी।
जंगले की रोड तोड़कर घुसा चोर
श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार नुनिहाई मुख्य मार्ग पर है, यहां गुरुवार रात को दुकान के जंगले की रोड तोड़कर चोर अंदर घुसा, दुकान के अंदर से कैश सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। कैश कितना है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। दुकान में शीशे टूटे हुए थे और मिठाई के डिब्बे बिखरे पड़े थे।

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा चोर
श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार के यहां चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी भी लगे हुए हैं, इन सीसीटीवी में एक चोर दिखाई दे रहा है, वह जंगले का शीशा तोड़कर अंदर घुसा और कैश चोरी कर ले गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।