Photo News: Basantotsav started in Dayalbagh with baby show and sports activities…#agranews
आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में नन्हें—मुन्नों के शो के साथ शुरू हुआ बसंतोत्सव. स्पोटर्स एक्टिविटीज में भी बच्चों ने दिखाया अपने टैलेंट का ‘रंग’ देखें फोटोज
सखी आज देखो बहार बसंत।। टेक।।
चलो घर श्याम धाम पारा।
खिली जहाँ नित फुलवार बसंत।।
दयालबाग में बसंतोत्सव अत्यधिक उल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है जहाँ एक और प्रेम एवं भक्ति की अजस्र धारा प्रवाहमान है वहीं दूसरी ओर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन द्वारा दयालबाग निवासियों की उत्साहवर्धक सहभागिता सुनिश्चित हो रही है। विविध गतिविधियों की श्रृंखला में आज सुबह सत्संग की कर्मभूमि खेतों पर बेबी शो के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेबी शो के आयोजन की परंपरा राधास्वामी मत के छठे संत सतगुरु परम गुरु हुजूर मेहता जी महाराज के समय से निरंतर चली आ रही है। इस वर्ष भी बेबी शो का आयोजन दो भागों में संपन्न हुआ। पहले भाग में बुद्धि, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण की प्रतियोगिताएं 8 जनवरी 2023 को आयोजित की गई, जिसमें तीन सप्ताह से आठ वर्ष तक के कुल 76 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूसरे भाग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 10 जनवरी 2023 को संपन्न हुई जिसमें 16 बच्चों ने भाग लिया। पैन्डेमिक को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों ने मास्क एवं हेलमेट पहन कर आपस में दो गज की दूरी का ध्यान रखते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2023/01/5-10.jpg)
परम पूज्य हुजूर सत्संगी साहब एवं ममतामयी रानी साहिबा की दिव्य उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। इसके बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजयी रहे बच्चों की प्रस्तुति, नर्सरी स्कूल के नन्हे मुन्नों द्वारा गाए गए पाठ एवं प्राइमरी स्कूल के छात्र—छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई सुमधुर कव्वाली ने समां बांध दिया।
सभी प्रतिभागियों, व्यवस्थापकों, निर्णायकों एवं अतिथियों को परम पूज्य हुजूर की उपस्थिति में प्रसाद वितरित किया गया। लगभग 200 से अधिक सुपरमैन भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। राधास्वामी सत्संग सभा के गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2023/01/6-6.jpg)
खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी दिखाया टैलेंट
दयालबाग में बसंतोत्सव की कड़ी में आज दोपहर 3 बजे बजे खेलकूद प्रतियोगिताएं ऐतिहासिक पीवी प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। खेलकूद प्रतियोगिताओं की कुछ हीट्स 11 दिसंबर 2022 तथा 18 दिसंबर 2022 को भी हुई थी। कार्यक्रम का आरंभ राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष श्री गुरु स्वरूप सूद ने राष्ट्र ध्वज फहरा कर किया। इसके बाद सभी मोहल्लों के विद्यार्थियों ने अपने मोहल्ले का ध्वज लेकर साइलेंट मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट के उपरान्त विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद दयालबाग में खेती के विकास से सम्बंधित एक झांकी दिखायी गई। इसके बाद दयालबाग के नियमित पीटी पार्टिसिपेंट्स ने पीटी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागिओं को राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष ने पुरुस्कृत किया। परम पूज्य हुजूर सत्संगी साहब एवं ममतामयी रानी साहिबा की दिव्य उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाये।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2023/01/7-5.jpg)
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2023/01/8-4.jpg)
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2023/01/9-2.jpg)