आगरालीक्स…ताजमहल में रिकॉर्ड भीड़. फोटोज देखेंगे तो चौंक जाएंगे. संडे की छुट्टी और ताजमहल में फ्री एंट्री का लोगों ने लिया मजा…
संडे की छुट्टी और ताजमहल में फ्री एंट्री. मतलब फुल एंज्वॉय का दिन. शाहजहां उर्स को लेकर पर्यटकों के लिए ताजमहल में फ्री एंट्री होने से संडे को रिकॉर्ड लोगों की भीड़ ताजमहल का दीदार करने के लए पहुंच गई. भीड़ का आलम ये था कि रॉयल गेट से लेकर ताजमहल की मुख्य गुम्बद तक पर्यटक ही पर्यटक दिखाई दे रहे थे. बच्चों से लेकर बड़ों तक ने ताजमहल का दीदार किया.
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/02/1-20.jpg)
सोमवार और मंगलवार को भी फ्री एंट्री
ताजमहल में सोमवार को भी दोपहर दो बजे के फ्री एंट्री रहेगी तो वहीं मंगलवार को पूरे दिन फ्री में लोग ताजमहल का दीदार करने के लिए जा सकते हैं.
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/02/2-13.jpg)
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/02/3-8.jpg)