आगरालीक्स..आगरा में मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड में शामिल एक लाख के वांछित और 25—25 हजार रुपये के दो इनामी को जेल भेजा. कब्जे से मिला दो किलो 509 ग्राम सोना सहित अन्य सामान
आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड में 17 जुलाई 2021 को डकैती डालकर सोना व रुपया लूट ने वाले इनामी बदमाशों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़कर आगरा ले आई है.
रविवार को पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के संबंध में प्रेस वार्ता की. एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल एक लाख के वांछित इनामी व दो अन्य इनामियों की गिरफ्तारी के लिए क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग टीम, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना कमला नगर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे. इसी क्रम में पुलिस ने सूचना के आधार पर दो दिन पहले 25 फरवरी को वोछित शेष आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला उर्फ अनिल, अरुण यादव व राजकुमारी उर्फ कौशल्या देवी को संयुक्त टीमों के अथक प्रयास के साथ पश्चिम बंागल के ग्राम सुभात थाना सुनारपुर में किराये के मकान से अरेस्ट किया
पुलिस ने इनके पास से दो किलो 509 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं.