आगरालीक्स…आगरा में स्मार्ट सिटी का ऐसा काम, लोगों के घरों में घुस गया पानी. सोफा, कपड़े, गद्दे तक भीग गए…फोटोज में देखें हाल…
आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जीवनी मंडी से ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन तक 130 करोड़ रुपये की लागत से 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाने का काम पिछले डेढ़ साल से चल रहा है. लेकिन बुधवार रात को ताजव्यू के सामने बिछाई गई इस पाइपलाइन के कारण पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. रात को जब पानी की सप्लाई जोनल पंपिंग स्टेशन के लिए की गई तो लीकेज पाइपलाइन से पानी ऐसा बहा कि लोगों के घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया. घरों के अंदर सोफा, कपड़े, गद्दों के साथ जरूरी सामान तक पानी में भीग गया. गलियों और मोहल्लों में भी यही हाल हो गया. इसकी जानकारी होने के बाद सप्लाई को बंद किया गया. आज गुरुवार को मरम्मत का काम किया गया.

आगरा स्मार्ट सिटी कंपनीके पीएमसी लीर आनंद मेनन ने बताया कि बुधवार रात को मिट्टी भरते समय जेसीबी से पानी की पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, इसे आज मरम्मत कर दिया गया है. अब जलापूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है.