नईदिल्लीलीक्स..पीएम मोदी ने आज अपनी मां की अंत्येष्टि के बाद पश्चिमी बंगाल में वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ममता बनर्जी ने भी जताया शोक
मां को मुखाग्नि देने के बाद पश्चिम बंगाल गए
पीएम मोदी आज गांधीनगर में अपनी मां की अंत्येष्टि में शामिल होने और उन्हें मुखाग्नि देने के बाद अपने तय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल पहुंचकर 7800 करोड़ रुपये की राज्य को सौगात दी।
मां से बढ़कर कुछ नहीः ममता बनर्जी
इस मौके पर पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने पीएम से कार्यक्रम को छोटा करने की भी अपील की।
।