आगरालीक्स …आगरा खेरिया हवाई अडडे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा और फतेहर सीकरी सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की हालत और अन्य दलों की स्थिति पर चर्चा की, वे पांच मिनट खेरिया एयरपोर्ट पर रुके और हेलीकॉप्टर से अलीगढ चले गए।
रविवार को अलीगढ में पीएम नरेंद्र मोदी को सभा करनी थी, वे दोपहर दो बजे हवाई जहाज से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां हवाई जहाज से हेलीकॉप्टर तक जाते समय उन्होंने महापौर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, चौधरी उदयभान सिंह, डा. जीएस धर्मेश, हेमलता दिवाकर और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे से आगरा और फतेहपुर सीकरी पर भाजपा प्रत्याशियों के बारे में जानकारी ली, उन्होंने यह भी पूछा गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति कैसी है, करीब पांच मिनट वे खेरिया एयरपोर्ट पर रहे और इसके बाद हेलीकॉप्टर से अलीगढ चले गए।