Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Rainbow Hospital & Malhotra Nursing home initiative, Plant gift after delivery in Agra
टॉप न्यूज़हेल्थ

Rainbow Hospital & Malhotra Nursing home initiative, Plant gift after delivery in Agra

96

आगरालीक्स ….आगरा के बडे हॉस्पिटल का लोगों को प्रदूषण से बचाने और स्वच्छ हवा के लिए अनूठा प्रयोग, बच्चे के जन्म पर पौधे किए जा रहे भेंट, रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा द्वारा यह पहल की गई है, आगरा के लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर पार्टी के नाम पर रूपये खर्च करता है और फिर कुछ दिनों बाद इसे भूल जाता है। यदि हम इन खास अवसरों पर पौधे भेंट करें तो यह दीर्घकाल तक चलेंगे और समाज को भी इनका लाभ मिलेगा। बस इसी सोच के साथ रेनबो अस्पताल और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम ने वर्ष 2019 में एक नई मुहिम शुरू की है।


मरीजों का इलाज करने के साथ ही समाज से तालमेल है जो रेनबो हाॅस्पिटल को अलग बनाता है। यही वजह है कि समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम अस्पताल द्वारा आयोजित किए जाते हैं। बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्थान स्मृति संस्था के साथ मिलकर लम्बे समय से मुहिम चला रहे हैं। इस बार एक अनौखी सोच के साथ संतान पैदा होने के बाद माता-पिता को एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाने का अभियान शुरू किया गया है। विगत एक अप्रैल से अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों के अभिभावकों को अस्पताल से छुट्टी के समय एक पौधा भेंट किया जा रहा है। इनके गमलों पर नए माता-पिताओं के लिए एक संदेश भी लिखवाया गया है कि जिस तरह यह पौधा बढे़गा, आप अपनी संतान को भी अच्छे भविष्य की ओर बढ़ता पाएंगे। सोविटास हैल्थ केयर भी इस मुहिम में सहयोगी है। कम्पनी के प्रबंध निदेशक नितिन जी ने बताया कि वे 17 अप्रैल को अपने जन्म दिवस पर रेनबो हॉस्पिटल द्वारा गुरुद्वारा गुरु के ताल के सामने लिए गए पार्क में भी पौधारोपण करेंगे।


रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा की मानें तो यह प्रयास देखने में जरूर छोटा लगे, लेकिन इसके परिणाम सभी के लिए लाभदायक होंगे। बच्चे अपने माता-पिता को देखकर ही बडे़ होते हैं और माता-पिता ही उनकी प्रथम पाठशाला होते हैं। मां-बाप का फर्ज है कि वह पौधे को अपनी संतान की तरह और संतान को पौधे की तरह सींचकर बड़ा करें और दोनों को ही घने छायादार वृक्ष की तरह दूसरों के काम आने वाला बनाएं।
रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा की मानें तो यह एक सोच है, जो जैसे-जैसे आगे बढे़गी हरियाली बढ़ती जाएगी और पर्यावरण की रक्षा की जा सकेगी। यह एक चेन की तरह काम करेगी। एक को देख दूसरे को प्रेरणा मिलेगी। संतान भी माता-पिता से ही सीखती है और जब बच्चा बड़ा होते-होते अपने माता-पिता से पर्यावरण रक्षा की सीख लेगा तो यह प्रकृति को बचाने की भावना जीवन भर उसके साथ रहेगी।

हर साल नवरात्रि में होती है एक नई शुरूआत
रेनबो हाॅस्पिटल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने बताया कि रेनबो अस्तपाल समाज के प्रति अपने उत्तरादायित्व को समझता है। यही वजह है कि समय-समय पर अस्पताल सामाजिक गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का हिस्सा बनता है। यहां हर साल नवरात्रि में एक नई सोच के साथ नई शुरूआत की जाती है। इससे पहले भी नवरात्रि में कन्या जन्म पर प्रधानमंत्री कन्या विद्या धन के अंतर्गत खाते खुलवाना, अद्भुत मातृत्व योजना की शुरूआत कर गर्भवती महिलाओं और परिवारीजनों को स्वस्थ व संस्कारवान शिशु प्राप्त करने की प्रेरणा देना, परिजनों को बेटियों का महत्व समझाना आदि जैसे प्रयास इसका हिस्सा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!