मथुरालीक्स.. मथुरा में किसान पंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा पीएम ने 16000 करोड से अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे हैं, राधे राधे, बांके बिहारी लाल की जय. संबोधन के अंत में किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखा।
मंगलवार को कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा का किसान पंचायत में फसल भेटकर स्वागत किया गया। प्रियंका गांधी ने राधे राधे, गिरिराज महाराज की जय, बांके बिहारी लाल की जय, यमुना मैया की जय के साथ संबोधन शुरू किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज इस पवित्र धरती पर खडी हूं। यह धरती मथुरा की धरती है, यह धरती अहंकार को तोडती है, भगवान श्रीक्रष्ण ने अहंकार में डूबे इंद्र जी के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था।
215 किसान शहीद हुए
किसान आंदोलन में 215 किसान शहीद हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया भर में गए लेकिन दिल्ली में ही किसान आंदोलन पर बैठे हैं, उनसे मिलने नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब नेता आम जनता से अलग हो जाता है तो उसकी नीतियां लोगों के हित में नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस सरकार का विवेक मर चुका है, भगवान श्री क्रष्ण इनका भी अहंकार तोडेंगे।
16000 करोड में खरीदे हवाई जहाज
प्रियंका गांधी ने कहा कि गन्ना का पूरे देश का बकाया 15000 करोड रुपये है, इसी प्रधानमंत्री ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं, इनकी कीमत 16000 करोड है। लेकिन गन्ना किसानों को बकाया नहीं दिया, यह उनकी नीयत है। समझ लीजिए, गन्ने के दाम उतने ही हैं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ रहे हैं। फसल खराब हुई, क्या मुआवजा मिला, धान, बाजरे के सही दाम नहीं मिलते हैं।

जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार जिम्मेदारी लेने से क्यों बच रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की उपलब्धि यह है कि बडी निष्ठा से खरबपति मित्रों को मजबूत किया है।