नईदिल्लीलीक्स…भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कल (बुधवार) से दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह टेस्ट मैच डे-नाइट होगा और पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का यह तीसरा टेस्ट है। इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी जंग होगी। पहला टेस्ट इंग्लैंड और दूसरा टेस्ट भारत के जीतने के बाद दोनों टीमें श्रंखला में एक-एक से बराबर हैं। इस सीरीज के मुकाबले से ही टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे नंबर की टीम का चयन होगा, जिसमें भारत, इंग्लैंड औऱ आस्ट्रेलिया शामिल है। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
मैच शुरू होगा- दोपहर 2.30 बजे से
जो रूट के तंज पर जाफर का करारा जवाब
भारत ने इससे पहले अपना गुलाबी गेंद से मैच आस्ट्रेलिया में खेला था, जिसमें भारत अब तक के अपने सबसे कम स्कोर 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है और टीम इंडिया को इसका ध्यान दिलाया है। जो रूट ने ट्विट मे कहा है कि हमारा 36 रन पर ऑलआउट करने पर फोकस होगा। इसका भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि पिछली बार इंग्लैंड ने डे-नाइट टेस्ट खेला था, उसमें उनका स्कोर नौ विकेट पर 27 रन था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी टीम 58 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद जो रूट की बोल्ती बंद हो गई।
भारतीय टीम स्क्वॉड़
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली कप्तान, अजिंक्य रहाणे उपकप्तान, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमरहा, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, राहलु चाहर , उमेश यादव।
इंग्लैंड टीम स्क्वॉड
डेन लॉरेंस, डोमेनिक सिबली, जो रूट कप्तान, रॉरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन स्ट्रोक्स, क्रिस बोक्स, जॉनी बेयस्टो, ओपी पोप, डोमोनिक बेस, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, ओली स्टोन, स्टुअर्ट ब्रॉड।