मथुरालीक्स…देखिए फोटोज—कृष्ण नगरी में प्रियंका गांधी बोलीं—राधे राधे. बांके बिहारी के किए दर्शन. पीएम से लेकर भाजपा को लिया आड़े हाथ.

सरकार पर बोला हमला
प्रियंका गांधी मंगलवार को मथुरा में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे. दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे प्रियंका गांधी का यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित लोगों ने जमकर स्वागत किया. किसान पंचायत में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार सहित पीएम मोदी को भी जमकर आड़े हाथ लिया और उन्हें किसान विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं. सरकार को उनको वापस लेना चाहिए. लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है. किसान दिल्ली की सीमा पर लगभग 85 दिनों से धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार और पीएम मोदी उनकी ओर ध्यान ही नहीं दे रही है.

राधे—राधे के साथ की शुरुआत
प्रियंका गांधी ने राधे राधे, गिरिराज महाराज की जय, बांके बिहारी लाल की जय, यमुना मैया की जय के साथ संबोधन शुरू किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज इस पवित्र धरती पर खडी हूं. यह धरती मथुरा की धरती है, यह धरती अहंकार को तोडती है, भगवान श्रीक्रष्ण ने अहंकार में डूबे इंद्र जी के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था.


215 किसान शहीद हुए
किसान आंदोलन में 215 किसान शहीद हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया भर में गए लेकिन दिल्ली में ही किसान आंदोलन पर बैठे हैं, उनसे मिलने नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब नेता आम जनता से अलग हो जाता है तो उसकी नीतियां लोगों के हित में नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस सरकार का विवेक मर चुका है, भगवान श्री क्रष्ण इनका भी अहंकार तोडेंगे।
16000 करोड में खरीदे हवाई जहाज
प्रियंका गांधी ने कहा कि गन्ना का पूरे देश का बकाया 15000 करोड रुपये है, इसी प्रधानमंत्री ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं, इनकी कीमत 16000 करोड है। लेकिन गन्ना किसानों को बकाया नहीं दिया, यह उनकी नीयत है। समझ लीजिए, गन्ने के दाम उतने ही हैं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ रहे हैं। फसल खराब हुई, क्या मुआवजा मिला, धान, बाजरे के सही दाम नहीं मिलते हैं।

बांकेबिहारी के किए दर्शन
इधर महापंचायत में भाग लेने के बाद प्रियंका गांधी सीधे वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों को पहुंची. रास्ते में उनका लोगों ने स्वागत किया. मंदिर पहुंचकर उन्होंने प्रभु के चरणों में मत्था टेका और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की.