Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Poems will increase the intelligence of children#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्ससाहित्यसिटी लाइव

Poems will increase the intelligence of children#agranews

आगरालीक्स(10th August 2021 Agra News)… बच्चों का मनोरंजन ही नहीं, बुद्धि भी बढ़ाएंगी ये कविताएं। आगरा के राष्ट्रीय अंग्रेजी के ​कवि की कविताओं का संग्रह प्रकाशित।

डेढ़ सौ कविताओं का सृजन
आगरा के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अंग्रेजी कवि राजीव खंडेलवाल ने बाल, किशोर और युवाओं को ध्यान में रखकर उनके मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए डेढ़ सौ कविताओं का सृजन किया। तो गुड़गांव की पोइट्री सोसाइटी ऑफ इंडिया ने इन कविताओं के तीन काव्य संग्रह प्रकाशित कर उनकी अभिव्यक्ति को विस्तार दे दिया।

हर कविता ज्ञान का एक मोती
“क्रेजी क्लास”, “एडवेंचर” और “मैजिक मूमेंट्स” शीर्षक से प्रकाशित इन पुस्तकों के संबंध में हैदराबाद स्थित नालंदा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की प्रिंसिपल डॉ. जूलिया देवर्धि ने लिखा है कि राजीव खंडेलवाल की बच्चों के लिए लिखी हर कविता ज्ञान का एक मोती है। ये कविताएँ बच्चों को काव्य के आनंद के साथ बुद्धिमत्ता भी प्रदान करेंगी। कविताओं में चयनित शब्दों और उनके तुकान्तों से निसृत संगीत बच्चों को बार-बार इन कविताओं को दोहराने के लिए विवश करेगा।

दैनिक जीवन की झांकियां मन मोह रहीं
डॉ. जूलिया लिखती हैं कि भाषा की स्पष्टता, विषयगत विविधता, सरल और रोचक थीम, प्रयुक्त शब्दों की ध्वनि में निहित कर्ण प्रिय गेयता और कविताओं में प्रतिबिंबित दैनिक जीवन की झांकियां सहज ही मन मोह लेती हैं। गौरतलब है कि राजीव खंडेलवाल की कविताओं के पांच संग्रह पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। इन संग्रहों में दर्ज अधिकांश कविताएं पुस्तकाकार होने से पूर्व ही देश- दुनिया की महत्वपूर्ण अंग्रेजी पत्रिकाओं, जर्नल्स और साझा संग्रहों में प्रकाशित होकर राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पा चुकी हैं।

आलोचनात्मक विश्लेषण की पुस्तकें
जाने-माने अंग्रेजी विद्वान और साहित्यकार डॉ. सोम.पी. रंचन, डॉ. भूपेंद्र परिहार और डॉक्टर वी. वी. बी. रामाराव आपकी कविताओं पर अलग-अलग आलोचनात्मक विश्लेषण की पुस्तक लिख चुके हैं। आपको पीसीके प्रेम द्वारा संपादित “समकालीन इंडियन इंग्लिश पोएट्री” के इतिहास में दर्ज किया गया है। इंटरनेशनल सूफी सेंटर और सूफी वर्ल्ड द्वारा उनको भारत के श्रेष्ठ 25 कवियों में चुना गया है। उनकी सर्जनात्मक उपलब्धियों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर अमृता विद्या, एजुकेशनल एंड इम्मौरटल, सोसायटी द्वारा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेबनान की फाउंडेशन फॉर ग्रेटिस कल्चर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

यह प्रकाशित होने वाली है
“कितना कठिन है प्रेम” आपकी चुनिंदा प्रेम-कविताओं का हिंदी में अनुवाद है जो शीघ्र ही प्रकाशित होकर आने वाला है। आपकी कुछ कविताओं का अनुवाद विदेशी भाषा रोमा और चाइनीज़ में भी हो चुका है। आपकी अंग्रेजी कविताओं पर शोध-कार्य भी जारी है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra

मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत...

error: Content is protected !!