Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks Cases on public representatives will be returned only on the approval of the High Court
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Cases on public representatives will be returned only on the approval of the High Court

नईदिल्लीलीक्स…. जनप्रतिनिधियों पर चल रहे आपराधिक मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। जानिए पूरा मामला…।

जनप्रतिनिधियों पर चल रहे आपराधिक मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फैसला दिया है कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे मामले हाईकोर्ट की मंजूरी के बिना वापस नहीं लिए जाएंगे।

76 मुकदमे वापस लेना चाहती है सरकार

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला एमेक्स क्यूरी विजय हंसारिया की रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, उप्र सरकार मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायकों के खिलाफ 76 मुकदमे वापस लेना चाहती है। कर्नाटक सरकार विधायकों पर 61 मामले वापस लेना चाहती है। महाराष्ट्र और उत्तराखंड सरकारें भी अपने विधायकों पर लगे आपराधिक मुकदमा वापस लेना चाहती है।

आपराधिक मुकदमे वापस नहीं लेंगे
आला अदालत ने कहा है कि हाईकोर्ट की अनुमति के बिना राज्य सरकारें जन प्रतिनिधियों पर चल रहे आपराधिक मुकदमे वापस नहीं लेंगे। कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से कहा है कि वे अपने मुख्य न्यायाधीश को सांसद तथा विधायकों के खिलाफ लंबित, निपटारे की जानकारी दें। सीबीआई कोर्ट व अन्य कोर्ट सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई जारी रखें। सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमों को जल्द निपटारे के लिए सुप्रीम कोर्ट जल्द ही स्पेशल बेंच का गठन करेगा।

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 7th December 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News: 7 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पांचवें दिन भी...

error: Content is protected !!