
मेरठ में ममता शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक में रुपये जमा कराने आई थीं। किसी बात को लेकर कैशियर से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया। सूचना पर महिला कांस्टेबल मेनका ने बैंक पहुंचते ही आव देखा न ताव। मामले को समझने की भी कोशिश नहीं की और ममता पर टूट पड़ी। उसकी पिटाई शुरू कर दी।
ममता बदहवास हालत में बैंक के बाहर निकली तो मेनका ने होमगार्ड के साथ फिर से उसको पकड़ लिया। महिला पुलिसकर्मी ने होमगार्ड के साथ ममता के हाथ-पैर पकड़े और उसे थाने की गाड़ी में जानवरों की तरह घसीटते हुए धकेल दिया।
Leave a comment