आगरालीक्स …सीओ ने घर जाने के लिए छुटटी ली, उनके दोनों मोबाइल बंद होने पर उनकी पत्नी ने एसपी को सूचना दी। सीओ एक महिला सिपाही के साथ होटल में मिले।
उन्नाव में तैनात सीओ मंगलवार को घर जाने के लिए छुटटी ली, वे कानपुर के रहने वाले हैं। शाम करीब चार बजे सीओ का सीयूजी और पर्सनल नंबर बंद हो गया। इससे उनकी पत्नी को चिंता हुई, उन्होंने एसपी उन्नाव से संपर्क किया, उन्होंने बताया कि वे छुटटी लेकर घर गए हैं।
अनहोनी की आशंका पर छानबीन में जुटी पुलिस
सीओ के साथ अनहोनी की आशंका पर पुलिस सक्रिय हो गई। सर्विलांस टीम को सीओ की लॉकेशन कानपुर के एक होटल में मिली, टीम ने होटल पहुंच गई। वहां सीओ ने अपनी आईडी एक कमरा बुक कराया था, कमरे में उनके साथ महिला पुलिस कर्मी थी उसकी भी आईडी लगी हुई थी। होटल प्रबंधन ने बताया कि सीओ और महिला एक कमरे में रुके हुए हैं। दोनों बालिग होने और छुटटी पर होने के चलते पुलिस वहां से लौट आई और उनके परिजनों को जानकारी दे दी।