आगरालीक्स…(Agra News 20th July)..आगरा के सेंट कानरेडस स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा गायब हो गई थी, वह मिल गई है।
आगरा के आरएस रेजीडेंसी, न्यू आगरा निवासी 13 साल की तनुष्का शुक्ला सोमवार रात को घर से चली गई थी। तनुष्का सेंट कानरेडस में सातवीं कक्षा की छात्रा है, तनुष्का के परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसके न मिलने की पोस्ट डाली थी, इसके साथ ही थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
वाटरवक्र्स पर मिली तनुष्का
तनुष्का शुक्ला सोमवार रात को घर से चली गई थी, वह मंगलवार रात आठ बजे वाटरवक्र्स पर मिल गई। उसके वाटरवक्र्स पर होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तनुष्का साइकिल लेकर घर से निकली थी।
पुलिस ने की काउंसिलिंग, परिजनों को सौंपा
पूछताछ में सामने आया है कि तनुष्का घर से नाराज होकर साइकिल लेकर चली गई थी, पुुलिस ने सातवीं कक्षा की छात्रा तनुष्का की काउंसिलिंग की। उसके परिजनों को बुलाया, वह परिजनों के साथ घर चली गई। तनुष्का के पिता एक कंपनी में कार्यरत हैं।