पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों की जिंदगी आसान नहीं है, 24 घंटे की डयूटी में वे होली वाले दिन रंगों के त्योहार को भी नहीं माना पाते हैं। ऐसे में होली के अगले दिन पुलिस कर्मियों की होली होती है। इस होली में जमकर मस्ती और हूडदंग होता है। आगरा में एसएसपी प्रीतिन्दर सिंह के आवास पर डीजे और ढोल नगाडे के साथ होली की मस्ती हुई। आईजी डीसी मिश्रा, डीआईजी अजय मोहन शर्मा, डीएम पंकज कुमार, एसपी सिटी सुशील घुले सहित पुलिस कर्मियों ने जमकर मस्ती की। होली के रंग में रंगने के बाद डांस किया।
इसी तरह पुलिस लाइन में जमकर मस्ती हुई। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, इसके बाद रंगों से सराबोर कर दिया। होली के गीतों पर थिरकने के साथ पुलिस कर्मियों ने रसिया भी गाए। उधर, शहर और देहात के थानों में सुबह से ही होली शुरू हो गई। पुलिस कर्मियों ने रंगों से एक दूसरे को अच्छी तरह से रंगा, उन्हें सिर से पांव तक लाल, हरा कर दिया। इसके बाद होली के गीतों पर मस्ती का सिलसिला शुरू हुआ जो रात तक चलता रहा।
डॉक्टरों की होली 27 मार्च को
आईएमए, आगरा के डॉक्टरों की होली 27 मार्च को है। निर्भय नगर में होली समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के डॉक्टर शामिल होंगे, एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाने के साथ सांस्क्रतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। डॉक्टर गाने गाएंगे तो उनके साथी थिरकेंगे। डॉक्टरों के होली मिलन समारोह में उनके परिजन भी हिस्सा लेंगे।
Leave a comment