आगरालीक्स …..(.Agra News 13th November). आगरा में 15 साल पुरानी 18 गाड़ी सीज, 34 के चालान, आगरा में कोई कचरा जलाए तो समीर एप पर कर सकते हैं शिकायत।
आगरा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। एक्यूआई 405 तक पहुंच गया है जबकि सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिन वाहनों से प्रदूषण ज्यादा हो रहा है उन पर कार्रवाई की जा रही है। आरटीओ विभाग के प्रवर्तन दल ने 15 साल पुराने 18 वाहनों को सीज कर दिया और 34 वाहनों के चालान किए गए हैं।
समीर एप पर करें शिकायत
इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे कूड़ा और लकड़ी न जलाएं। कोई निर्माण कार्य चल रहा है तो उसे ढ़क लें और पानी का छिड़काव करें। कोई कूड़ा जलाते हुए दिखता है तो उसकी शिकायत समीर एप पर कर सकते हैं।

मेट्रो को नोटिस
आगरा में मेट्रो का काम चल रहा है, इससे धूल कण वातावरण में बढ़ गए हैं। ये भी घातक हो रहे हैं, इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आगरा मेट्रो को नोटिस दिया है। पानी का छिड़काव करने के लिए कहा है।