आगरालीक्स …आज जनसंख्या दिवस है, जानें आगरा में 2001 से 2024 के बीच कितनी बढ़ी जनसंख्या, यही हाल रहा तो क्या होगा। ( Population Day 2024 Agra : Population increase 7 to 8 Lakh in every 10 year in Agra)
आगरा की जनसंख्या हर 10 साल में आठ से 10 लाख बढ़ रही है। 2001 में हुई जनगणना के अनुसार, 36.20 लाख थी, यह बढ़कर 2024 में 53 लाख से अधिक हो गई है। इन 23 साल में आगरा की जनसंख्या 16 लाख से अधिक बढ़ी है। इससे पहले 2011 में हुई जनगणना के अनुसार आगरा की जनसंख्या 44.19 लाख थी, यानी 2001 से 2011 के बीच 10 साल में आठ लाख जनसंख्या बढ़ी थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें परिवार नियोजन के प्रति लक्ष्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी, पीएचसी पर सीएचओ के द्वारा लक्ष्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के लिए काउंसलिंग दी जाएगी। इसके लिए पहले ही सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
शादीशुदा नहीं कर रहे परिवार नियोजक के विकल्पों का इस्तेमाल
जनसंख्या तेजी से ना बढ़े, इसके लिए परिवार नियोजन के विकल्प के रूप में नसबंदी से लेकर छाया गोली और निरोध का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सर्वे के अनुसार, 67 प्रतिशत शादीशुदा परिवार नियोजन के विकल्पों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।