आगरालीक्स…(21 December 2021 Agra News) आगरा में शुरू हुई छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां. 26-27 दिसम्बर को गोवर्धन में होगा दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन
आज से कार्यक्रम का आयोजन शुरू
श्री गिरार्ज जी सेवा मंडल द्वारा 26-27 दिसम्बर को गोवर्धन तलहटी स्थित श्री शरणानंद जी आश्रम बड़ी परिक्रमा मार्ग में आयोजित होने जा रहे दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के तहत आज भट्टी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैलादेवी सेवा सदन, मुगल रोड पर भट्टी पूजन के साथ छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां भी प्रारम्भ हो गईं। भट्टी पूजन संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, अजय गोयल, श्याम महेश्वरी अध्यक्ष रविंद्र गोयल ,महामंत्री अजय कुमार सिंघल ने भट्टी पर सतिया स्थापिक कर व कलावा बांधकर विधि विधान के साथ पूजन किया।

मेहंदी उत्सव 24 को
मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि 24 दिसम्बर को मेहंदी उत्सव का आयोजन वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन आयोजित किया जाएगा। 27 दिसम्बर को दिव्य छप्पन भोग, भंडारा, संकीर्तन व महाआरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन कुमार अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, नीरज कुमार संतोष कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार गर्ग, मनोज कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, नीरज मित्तल पुनीत अग्रवाल, छोटे लाल रावत,शेखर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।