आगरालीक्स…. आगरा आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी का दिल जीत लिया, उन्होंने डौकी के नगरिया में सडक हादसे के म्रतकों के परिवार को आर्थिक मदद दी, उनके बच्चों की अच्छी परवरिश का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव आम सहमति से कराए जाने के लिए तैयार हैं।
आगरा के फतेहाबाद डौकी स्थित नगरिया के 158 लोगों की जलेसर में सडक हादसे में मौत हो गई थी, गुरुवार दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नगरिया पहुंचे। यहां उन्होंने म्रतक के परिजनों को दो दो लाख रुपये दिए, उन्होंने कहा कि सडक हादसे नहीं होने चाहिए। यह बहुत बडी पीडा होती है, उन्होंने म्रतकों के बच्चों की अच्छी शिक्षा और परवरिश सहित मदद करने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस के साथ बनी रहेगी दोस्ती
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ दोस्ती बनी रहेगी, हालांकि चुनाव में हार के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि कांग्रेस के साथ दोस्ती के कारण ही सपा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।
योगी सरकार हुई फेल
सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है, सडकों के गडढे नहीं भर सके, कानून व्यवस्था में फेल हो चुके हैं। किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है और जीएससी से व्यापारी परेशान हैं।