आगरालीक्स …आगरा के एक स्कूल में बच्चों के सामने प्रिंसिपल और टीचर के बीच घूंसे चले, टीचर का सिर फट गया, बच्चों और ग्रामीणों ने दोनों को अलग कराया। प्रिंसिपल और टीचर ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।
मंगलवार को शमसाबाद के सिकतरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रजिस्ट्रर पर हाजिरी लगाने को लेकर विवाद हो गया। शिक्षिका का आरोप है कि उसे महिला प्रधानाचार्य ने कमरे में बुलाया, कमरा बंद करने के बाद उसके साथ मारपीट करने लगी। इससे शिक्षिका के सिर में चोट आ गई, चीख पुकार सुनकर बच्चों के साथ ग्रामीण आ गए। उन्होंने शिक्षिका और प्रधानाचार्य को अलग कराया।
रजिस्ट्रर पर फर्जी हाजिरी लगाने के आरोप
शिक्षिका ने आरोप लगाए हैं कि महिला प्रधानाचार्य पिछले कुछ दिनों से छुटटी पर थी, वे पुरानी तिथि में रजिस्ट्रर में हाजिरी लगाने के लिए दबाव बना रही हैं। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। महिला प्रधानाचार्य का कहना है कि छुटटी से लौटने के बाद शिक्षिका ने उन्हें रजिस्ट्रर वापस नहीं किए हैं। उनसे गलत तरह से व्यवहार कर रही थी, इसी को लेकर विवाद हो गया, पहले मारपीट शिक्षिका ने की थी।
Leave a comment