Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Proactive policing fights crime, DIG Laxmi Singh buck up Agra’s Police
agraleaks

Proactive policing fights crime, DIG Laxmi Singh buck up Agra’s Police

laxmi 3
आगरालीक्स……
आगरावासियों ने बहुत चूडियां पहना दी, उनकी गाली भी बहुत सुन लीं, अब पुलिस को इज्जत बचानी हैं तो काम करें, पुलिस अधिकारी पैसा कमाना छोड दें, इसके बाद भी कोई पैसे लेते हुए पकडा जाता है तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। आगरा में चौपट हो चुकी कानून व्यवस्था और इसके बाद प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों द्वारा सभा के मंच से पुलिस को खरी खोटी सुनाए जाने से डीआईजी आगरा लक्ष्मी सिंह दुखी हैं, उन्होंने आगरा रेंज के पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढाते हुए कहा है कि अभी भी समय है, सुधर जाओ। कमाई को छोडकर अपराधियों को पकडना है, इससे ही तस्वीर बदल जाएगी। इसके लिए प्रो एक्टिव पुलिसिंग की जरूरत है। थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की सूची बनाई जाए, उन पर नजर रखी जाए। आम लोगों की छोटी से छोटी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए।
अब पैसे से नहीं, काम से मिलेंगे थाने
इंस्पेक्टर की थाने में तैनाती के लिए बोली लगने लगी थी, जो इंस्पेक्टर ज्यादा पैसे आॅपफर करता है, थाना उसी को दिया जाता है। डीआईजी ने कहा है कि जो इंस्पेक्टर अच्छा काम करेगा, वह जो मांगेगा उसे मिलेगा, वह अपनी मर्जी का थाना भी ले सकता है। उन्होंने हिदायत दी है कि थाने में मोबाइल चोरी से लेकर बाइक चोरी की शिकायत पर मुहर लगाने के लिए मुंशी द्वारा पैसे मांगे जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

पिता पुत्र की हत्या में सीओ भी हटाए
राजा मंडी में व्यापारी हेमनदास और उसके बाद उनके बेटे सुशील की बाजार में हत्या के मामले में सीओ लोहामंडी नितिन कुमार को हटा दिया गया है। इससे पहले लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक रमेश नाथ सिंह और चौक्री इंचार्ज राघवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!