आगरालीक्स… आगरा की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में दिन में रेकी करने के बाद रात को चोर चोरी कर रहे हैं, सीसीटीवी में कोठी में घुसे चोर को देख कॉलोनी के लोग परेशान हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है, पिछले दिनों कॉलोनी में एक के बाद एक कई कोठी में चोरी की घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से न लेने पर आक्रोश है।

कमला नगर में प्रोफेसर कॉलोनी है, यहां बिजनेसमैन रहते हैं। शनिवार को प्रोफेसर कॉलोनी आवासीय समिति की प्रेसवार्ता में अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए बताया कि 30 जुलाई सुबह 3 बजे हरि शंकर अग्रवाल की कोठी नंबर एफ 52 में चार पांच बदमाश घुस आए, खिडकी को तोडने की कोशिश करते रहे लेकिन खिडकी नहीं तोड सके। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोर अगले दिन 31 जुलाई को कॉलोनी में रेकी करते दिखाई दिए, पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एफ 53 में चोरों ने एक के बाद एक दो बार चोरी की, कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
