Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Property dealer supporter beat up constable wife, Video viral, 10 arrested in Agra
बिगलीक्स

Property dealer supporter beat up constable wife, Video viral, 10 arrested in Agra

128

आगरालीक्स… आगरा में जुआ खेलते पकडे जाने पर प्रोपर्टी डीलर ने एसओजी के सिपाही के घर धाबा बोल दिया, सिपाही की पत्नी को बाल पकडकर बाहर घसीटा, इसके बाद चौकी में तोडफोड की, पुलिस ने 10 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा में गुरुवार को दीपावली पर बरौली अहीर से रॉकी यादव सहित छह जुआरी पकडे गए थे, इन सभी को थाने से जमानत दे दी गई थी। इन जुआरियों को पकडवाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम को गश्त कर रहे ताजगंज थाने में तैनात एसओजी के सिपाही अनिल यादव से बरौली अहीर का दबंग प्रोपर्टी डीलर रॉकी उर्फ प्रशांत, उसका साथी रघुराज और सचिन से भिड गए। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ प्रशांत ने एसओजी के सिपाही अनिल यादव के वेटिकन सिटी स्थित घर पर धाबा बोल दिया, घर पर उनकी पत्नी थी, पांच लोग घर में घुसे। उन्हें देख सिपाही अनिल यादव की पत्नी ने अंदर से कमरा बंद कर लिया, लात मारकर दबंगों ने कमरे का गेट खुलवा लिया।
सिपाही की पत्नी को बाल पकडकर घसीटा

इस घटना का वीडियो सामने आया है, इसमें सिपाही अनिल यादव के घर धाबा बोलने वालों ने कमरे का गेट खुलते ही सिपाही की पत्नी को पकड लिया, उनके बाल पकडकर घसीटते हुए बाहर ले गया, उसके एक हाथ में पिस्टल लगी हुई थी। वीडियो में यह दिखाई दे रहा है, सिपाही की पत्नी दंबगों के चंगुल से बचकर दोबारा कमरे में बंद हो गई।
आत्मरक्षा में सिपाही ने चलाई गोली
अपनी पत्नी को दबंगों द्वारा खीचें जाने पर सिपाही अनिल यादव ने आत्मरक्षा में गोली चला दी, गोली प्रशांत के गले को छूती हुई निकल गई, इसके बाद उसके समर्थकों ने चौकी पर तोडफोड कर दी।
छह को किया अरेस्ट
सिपाही की पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा। सीसीटीवी की रिकार्डिंग में आरोपियों की हरकतें कैद हो गईं। शनिवार को वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ताजगंज राजा सिंह ने बताया कि सिपाही, उसकी पत्नी व दारोगा की ओर से तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं, 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!