Wednesday , 17 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Proposal of house Tax on Torrent Power Premises in Agra pass by Municipal Corporation of Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Proposal of house Tax on Torrent Power Premises in Agra pass by Municipal Corporation of Agra

107

आगरालीक्स… आगरा में टोरंट नगर निगम से बिजली का बिल वसूल रहा है और नगर निगम टोरंट से सब स्टेशन सहित अन्य जमीन पर हाउस टैक्स नहीं लेता, अब टोरंट को टैक्स देना पडेगा, इसका प्रस्ताव नगर निगम के सदन में पास हो गया। इसे शासन को भेजा जा रहा है।
मंगलवार को नगर निगम के सदन में कई मुददों पर चर्चा हुई। आगरा में 2010 से टोरंट है, टोरंट नगर निगम से चौराहों पर लाइट सहित अन्य बिजली के बिल वसूल रही है लेकिन नगर निगम टोरंट से सब स्टेशन सहित अन्य जमीन पर हाउस टैक्स नहीं ले रहा है। ऐसे में नगर निगम में टोरंट से सब स्टेशन सहित अन्य जमीनों के लिए हाउस टैक्स लेने के प्रस्ताव पर देर तक बहस चली। सदन में टोरंट से हाउस टैक्स लेने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। अरुण प्रकाश, नगरायुक्त का मीडिया से कहना है कि नगर निगम के सदन में टोरंट से सब स्टेशन सहित अन्य जगहों पर हाउस टैक्स लेने का प्रस्ताव पास किया गया है, टोरंट ने शासन को गुमराह किया। इसलिए अभी तक टैक्स नहीं लिया जा रहा था। सदन से पास हुए प्रस्ताव को शासन को भेजा जा रहा है।
4.79 अरब रुपये का बजट पास
नगर निगम के सदन में 4.79 अरब रुपये का बजट पास हो गया। पिछले साल 4.69 अरब रुपये की आय हुई थी। नगर निगम का सदन मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे स्थगित कर दिया गया। सदन में जल संस्थान का बजट पास नहीं हो सका। अब 12 जून की दोपहर तीन बजे फिर से सदन बुलाया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast in Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दोबारा से गर्मी और लू का अलर्ट,...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 17th June 2026

आगरालीक्स….Agra News: आगरा का 17 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नीट यूजी...

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

error: Content is protected !!