आगरालीक्स… आगरा से वैष्णो देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब मेल और झेलम एक्सप्रेस एक दिसंबर से चलने लगेगी, ये ट्रेंने आठ महीने से बंद हैं।
ट्रेन संख्या 1077 पुणे से एक दिसंबर को शाम 5.20 बजे चलेगी। ये ट्रेन दो दिसंबर को शाम 5.35 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां पर इसका पांच मिनट का स्टापेज होगा। ये ट्रेन राजा मंडी स्टेशन पर भी ठहरेगी। वहीं ट्रेन संख्या 1078 जम्मू से तीन दिसंबर को दोपहर 3.55 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर दो बजे राजा मंडी स्टेशन और 2.10 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। दोनों ट्रेन प्रतिदिन चलेंगी। इसके साथ फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई पंजाब एक्सप्रेस भी एक दिसंबर से चलेगी। ट्रेन संख्या 02138 एक दिसंबर काे मुंबई से सुबह सात बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.10 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02137 तीन दिसंबर को फिरोजपुर से चलकर चार दिसंबर को शाम छह बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी राजा मंडी स्टेशन पर ठहराव होगा।