आगरालीक्स… कोरोना वैक्सीन के साथ ही सेंसेक्स में बूम, सोने में तेज गिरावट, चांदी स्थिर.
देवोत्थान पर्व पर सोने की कीमत में तेज गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमत भी साठ हजार के आसपास बनी रही। सोने की कीमतों में तेज गिरावट से शादी विवाह के मौके पर खरीदारी के साथ निवेश का बेहतर मौका बन रहा है।
वायदा बाजार में सोने के भाव आज 48,492 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुले, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर तक 48,750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। चांदी के भाव भी आज सुबह साठ हजार से नीचे 59,617 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुले, जो दोपहर को 60,160 रुपये प्रतिकिलो ग्राम पर बनी रही।
सेंसेक्स 45 हजारी होने के करीब
कोरोना वैक्सीन के नए अपडेट और वैश्विक बाजारों के मिल रहे सकारात्मक संकेतों से भारतीय शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी दिख रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शुरुआत 230 अंक मजबूत होकर 44800 के अंक पर पहुंच गया। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सेंसेक्स 45 हजार के स्तर को पार कर लेगा। निफ्टी भी अपने उच्चतम स्तर पर है। 70 अंक की बढ़त के साथ 13,100 के अंक को पार कर रहा है। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। सेंसेक्स कल 446 अंक उछला था और निफ्टी 13000 के पार हो गया था। कल के सबसे ज्यादा फायदे में एक्सिस बैंक रहा था।