आगरालीक्स.. डेटिंग एप के माध्यम से युवती से दोस्ती और शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला, एक करोड रुपये वसूल लिए। एमबीए छात्र और इंजीनियर अरेस्ट।
दिल्ली में टिंडर डेटिंग एप के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला रैकेट पकडा गया है। गुरुग्राम से गैंग संचालित हो रहा था, पुलिस ने एमबीए, सॉफ्टवेयर इंजीनियर पकडे गए हैं। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर क्राइम ब्रांच आलोक कुमार का मीडिया से कहना है कि टिंडर एप एक डेटिंग एप है, इसके माध्यम से लोगों को जाल में पफंसाकर वसूली करने वाले एक बडे रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
डेटिंग एप से जाल में फंसाए जा रहे लोग
कई डेटिंग एप हैं, इन एप में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपने पार्टनर चुन सकते हैं। जाल में पफंसाने के लिए पार्टनर की लॉकेशन घर के आस पास ही बताई जाती है। डेटिंग एप की चैट सार्वजनिक नहीं होती है और कोई और नहीं देख सकता है ऐसे में लोग पार्टनर के साथ चैटिंग करते हैं, उससे दोस्ती करते हैं। इसके बाद बात शारीरिक संबंध तक पहुंच जाती है।
बुजुर्ग कारोबारी से लेकर प्रोफेशनल लोग हो रहे ब्लैक मेल
डेटिंग एप के माध्यम से गैंग बुजुर्ग कारोबारी से लेकर प्रोफेशनल लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इनसे मोटी रकम वसूल रहे हैं, इस तरह के मामले लगातार बढ रहे हैं।