आगरालीक्स.. आगरा में 7 घंटे बाद 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग जाएगा। आरएएफ और पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है, जगह जगह चैकिंग की जा रही है।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉकडाउन लग जाएगा, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। एक अगस्त को ईद है, बाजार बंद रहेंगे। लोगों से घर में रहकर नमाज अदा करने की अपील की जा रही है। वहीं, तीन अगस्त को रक्षाबंधन है।
आज ही कर सकते हैं खरीददारी
आगरा में खरीददारी करने के लिए एक ही दिन का समय है, रात 10 बजे मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद हो जाएंगे। ऐसे में लोग रात 10 बजे तक ही खरीददारी कर सकते हैं। इसके बाद बाजार सोमवार को खुलेंगे। 55 घंटे तक आगरा में मिनी लॉक डाउन रहेगा।