नईदिल्लीलीक्स..कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संपत्ति में पांच साल में छह करोड़ का इजाफा। दिल्ली में खेती की जमीन, गुरुग्राम में ऑफिस भी…
नगदी के रूप में मात्र 55 हजार रुपये हैं पास
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास दिल्ली में खेती की जमीन है। इसके अलावा, गुरुग्राम में उनके पास कॉमर्शियल बिल्डिंग में ऑफिस की जगह भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। हालांकि, करोड़ों के मालिक होने के बाद भी राहुल के पास महज 55 हजार रुपये नकदी है।
नामांकन के दौरान हलफनामे में संपत्ति का खुलासा
राहुल गांधी ने कल केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन के साथ दाखिल अपने हलफनामे में इसकी जानकारी दी है। दो बचत खातों में कुल 26 लाख 25 हजार रुपये कांग्रेस नेता के हलफनामे के अनुसार, हर साल उनकी कमाई एक करोड़ रुपये से अधिक की है।
यह है आमदनी का आंकड़ा
वित्तीय वर्ष 2022-23 में राहुल गांधी को 1.02 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 2021-22 में 1.31 करोड़ रुपये आय थी। इसी तरह 2020-21 में उनकी कुल आमदनी 1.29 करोड़ रुपये थी। इससे पहले, 2019-20 में उनकी आय 1.21 करोड़ रुपये रही।
किराये, वेतन और रॉयल्टी से होती है आमदनी
राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी आय किराये, सांसद के तौर पर मिलने वाले वेतन और रॉयल्टी से होती है। हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी के पास 55 हजार रुपये की नकदी है। उनके नाम से दो बचत खातों में 15 मार्च तक कुल 26 लाख 25 हजार रुपये जमा हुए हैं।