आगरालीक्स… आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन में हो रही देरी के बीच बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को आगरा तक तक चलेगी। मिलेगी राहत
पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक जनवरी से होगा
बरेली- अलीगढ़ रेल लाइन उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की है। मुरादाबाद मंडल ही बरेली-अलीगढ़ के बीच 04375/76 और 04377/78 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करता है। इन ट्रेनों का संचालन एक जनवरी से बदले हुए नंबर 54351/52 और 54353/54 से किया जाएगा।
समय सारिणी में भी होगा बदलाव
इनकी समय सारिणी में भी बदलाव होगा। दो स्टेशनों के बीच यात्रा का समय घट जाएगा। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन को चंदौसी, अलीगढ़ होते हुए आगरा तक चलाया जाएगा।