
कई सालों से विवि प्रशासन सत्र नियमित करने के प्रयास में जुटा हुआ है। राज्यपाल राम नाईक ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जून तक सभी कोर्स का परीक्षाफल घोषित हो जाना चाहिए। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने मुख्य परीक्षाओं की स्कीम घोषित कर दी है। एक मार्च को बीकॉम वॉकेशनल सहित बीए और बीएससी की छोटे कोर्स के छात्रों की परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं तीन पाली में आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली में सुबह सात से 10 बजे तक, दूसरी पाली में सुबह 11 से दो बजे तक और तीसरी पाली में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
केंद्र बनाए जाने में सख्ती
इस बार परीक्षाओं में नकल की रोकथाम के लिए केंद्र बनाए जाने पर भी सख्ती कर दी गई है। जिन कॉेलेजों में पूर्व में नकल हुई है, उन्हें केंद्र नहीं बनाया जा रहा है। साथ ही औटा के शिक्षकों की नकल रोकने और सचल दल के रूप में छापा मारने के लिए टीम बनाई जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए क्लिक करें http://dbrauaaems.in/Circular/CIR1489.pdf
Leave a comment