Wednesday , 5 February 2025
Home agraleaks Rain of medals in Paralympics in monsoon
agraleaksSportsटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सस्पोर्ट्स

Rain of medals in Paralympics in monsoon

नईदिल्लीलीक्स(05th September 2021)… टोक्यो पैरालंपिक में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक. देश को रजत पद​क दिलाने वाले नोएडा के डीएम को पीएम ने दी बधाई. खेल मंत्री बोले, मानसून में पैरालंपिक में हो रही मेडलों की बरसात.

पीएम ने नोएडा के डीएम को दी बधाई
भारत के शटलर कृष्णा नागर और नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आज टोक्यो पैरालंपिक्स में इतिहास रच दिया। कृष्णा नागर ने आज देश को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि सुहास एलवाई ने रजत पदक दिलाया। यह देश के किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा हासिल किया पहला पदक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सुहास एलवाई को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि देश को आप पर गर्व है।

बैडमिंटन में हांगकांग के खिलाड़ी को हराया

कृष्णा नागर ने आज बैडमिंटन की पुरुष एकल एसएच—6 के फाइनल में हांगकांग के यू मन काई को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। शनिवार को एसएल—3 इवेंट में प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक जीता था।

पीएम ने दी थी उपयोगी सलाह: सुहास
नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने पीएम मोदी के बधाई देने पर आभार जताया। उन्होंने उन लम्हों को याद किया जब पीएम ने टोक्यो जाने से पहले उन्हें उपयोगी सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि परिणामों के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें। सुहास एलवाई ने एथलीट्स को लगातार प्रोत्साहित करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

खेल मंत्री ने कहा, मेडलों की हो रही बरसात
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बेंगलुरू में कहा कि मानसून का मौसम है लेकिन भारत के लिए असली मानसून इसलिए है कि पैरालंपिक में मेडलों की बरसात हो रही है। जितने मेडल हमने पिछले 70 साल में जीते होंगे, उससे कई ज़्यादा मेडल हमने टोक्यो 2020 पैरालंपिक में जीते हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 5th February 2025#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. 5 फरवरी का प्रेस रिव्यू सीएम योगी ने...

बिगलीक्स

Agra News : Agra Police help to refund extra money charge by Mobile shop owner#Agra

आगरालीक्स ..Agra News .आगरा में दुकानदार ने बुजुर्ग को मार्केट रेट से...

देश दुनियाबिगलीक्स

Delhi Election 2025 : Voting for 70 seats start from 7PM on 5th February, Counting on 8th February#Agra

नईदिल्लीलीक्स..Delhi Election 2025 .. दिल्ली की सरकार चुनने के लिए कल यानी...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Piyush Mishra, Malini Awasthi, Jassi gill, Sunil grover perform, Full Detail#Agra

आगरालीक्स…Taj Mahotsav 2025 : ताजमहोत्सव में गूंजेगा इक बगल में चांद होगा,...