Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks Surveillance in-charge and one other police man arrest for taking bribe of one lakh rupees#agranews
agraleakscrimeटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूज​क्राइम

Surveillance in-charge and one other police man arrest for taking bribe of one lakh rupees#agranews

फीरोजाबादलीक्स(05th September 2021 )… शराब ठेकेदार से एक लाख रुपये रिश्वत लेने वाले सर्विलांस प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी अरेस्ट, मुकदमा दर्ज।

एक लाख रुपये की ली थी रिश्वत
फीरोजाबाद पुलिस के सर्विलांस प्रभारी विक्रांत तोमर, मुख्य आरक्षी आशीष शुक्ला को एक लाख रुपये रिश्वत लेकर शराब ठेकेदार को थाने से छोडने पर शिकोहाबाद के मटसेना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया और रविवार को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया।

यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकोहाबाद के नोशेरा में पुलिस सर्विलांस प्रभारी विक्रम तोमर, मुख्य आरक्षी आशीष शुक्ला और सिपाही लव कुमार ने एक मकान में छापा मारा। पुलिस टीम ने मकान से शराब के पाउच जब्त किए, इस मामले की जांच आबकारी विभाग से कराई गई। इसमें सामने आया कि यह शराब नोशेरा स्थित शराब के ठेके की है। आरोप है कि पुलिस के सर्विलांस प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और शराब ठेकेदार को पकडकर थाने ले आए। यहां उससे एक लाख रुपये रिश्वत ली, इसके बाद छोड दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई। जांच के बाद पुलिस अधिकारी के निर्देश पर तीनों के खिलाफ मटसेना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस के सर्विलांस प्रभारी विक्रांत तोमर, मुख्य आरक्षी आशीष शुक्ला को अरेस्ट कर लिया गया। सिपाही लव कुमार की तलाश है। इन दोनों को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया गया।

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 7th December 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News: 7 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पांचवें दिन भी...

error: Content is protected !!