अगरालीक्स… आगरा में बच्चे होठ और तालू कटा है तो फ्री आपरेशन करा सकते हैं, इसके लिए स्माइल ट्रेन आगरा आ रही है। कटे होठ व तालू से पीड़ित बच्चों की मुस्कुराहट स्माइल ट्रेन इंडिया लौटा रहा है। आगरा में अब तक 6000 से अधिक और उत्तर प्रदेश में डेढ लाख से अधिक बच्चों की निशुल्क सर्जरी कर चुकी संस्था की साउथ एशिया निदेशक रेनू मेहता 2 जुलाई को स्माइल टार्च लेकर पहुंच रही है। इसी सम्बंध में दो जुलाई को ही सिनर्जी ह़स्पीटल में सेफ्टी इन पीडिएट्रिक एनेस्थीसिया विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ व मेडिकल स्टॉफ भाग लेगा।
यह जानकारी शहरवासियों को मेहताब बाग में 9.12 बजे तक 3 जुलाई को स्माइल टार्च के साथ स्माइल वॉक के आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र का विमोचन करते हुए प्रोजेक्ट निदेशक डॉण् रणवीर त्यागी व डॉण् सत्या सारस्वत ने संजय प्लेस स्थित होटल मैट्रो में दी। बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 35 हजार बच्चे कटे होंठ व तालू की समस्या के साथ पैदा होते हैं। ऑपरेशन महंगा व जागरूकता के अभाव में लोग इलाज नहीं करा पाते थे। जिससे ऐसे लोग समाज से अलग.थलग महसूस करते थे। कई लोगों की तो शादियों में बी अड़चन आती थी। पिछले 20 वर्ष से स्माइल ट्रेन इंडिया एसे बच्चों व लोगों का निसुल्क ऑपरेशन कर नकी मुस्कुराहट लौटा रहा है। भारत में अब तक लगभग साढ़े पाच लाख निशुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं। 3 जुलाई को मेहताब बाग में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक स्माइल वॉक का आयोजन किया जाएगाए मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल होंगे। जिसके लिए शहरवासी भी आमंत्रित हैं। इसमें ऑपरेट किए हुए बच्चों सहित मुरादाबादए अलीगढ़ व मेरठ के वह अस्पताल भी भाग लेंगे जो स्माइल ट्रेन डिया संस्था से जुड़े हैं। बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। निशुल्क ऑपरेशन के लिए शहरवासी विमल विहार स्थित सारस्वत हॉस्पीटल व संजय प्लेस स्थित जीजी नर्सिंग होम में सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से रुरल एरिया प्रोग्राम को.ऑर्डिनेटर चंद्रपाल यादवए कन्हीरामए धीरेन्द्र सिंह राजपूत भी मौजूद थे।