आगरालीक्स.. आगरा में बारिश शुरू हो गई है, तेज हवा चल रही है, इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
आगरा में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, दोपहर 3 30 बजे के बाद बादल छाने के साथ तेज बारिश होने लगी है, आगरा के कई क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई, इसके बाद तेज हवा चलने लगी है।
16 मार्च से निकलेगी धूप
दो दिन बादल छाने के बाद 16 मार्च से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी, इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी बढ जाएगा। 19 मार्च तक तेज धूप निकलने से तापमान में बढोत्तरी होगी।
आईएमडी का अनुमान
4-Mar 14.0 28.0 Partly cloudy sky
15-Mar 15.0 26.0 Partly cloudy sky
16-Mar 16.0 27.0 Mainly Clear sky
17-Mar 16.0 29.0 Mainly Clear sky
18-Mar 17.0 30.0 Mainly Clear sky
19-Mar 17.0 31.0 Mainly Clear sky