आगरालीक्स…(3 January 2022 Agra News) आगरा में तीन दिन बारिश का चेतावनी. गलनभरी सर्दी बढ़ेगी. जानिए किन तीन दिन होगी बारिश और क्या रहेगा तापमान
5, 6, 7 जनवरी को बारिश की संभावना
आगरा में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. बारिश एक दिन नहीं बल्कि तीन दिन हो सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान में आगरा में आने वाले बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होगी. तीनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और दो से तीन स्पैल में बारिश होगी. अगर बारिश की चेतावनी सही होती है तो इससे सर्दी में इजाफा होगा और गलनभरी सर्दी का सामना शहरवासियों को करना पड़ सकता है.

सोमवार को इतना रहा तापमान
इधर मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को सुबह से ही गलन पड़ रही थी हालांकि सूर्य देवता भी समय पर दर्शन देने के लिए आ गए और जैसे—जैसे धूप बढ़ती गई गलन का अहसास कम होता गया. शाम को एक बार फिर से गलनभरी सर्दी महसूस होने लगी.
04-Jan | 9.0 | 22.0 | ![]() | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later |
05-Jan | 11.0 | 24.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
06-Jan | 9.0 | 21.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
07-Jan | 10.0 | 21.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
08-Jan | 12.0 | 21.0 | ![]() | Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
09-Jan | 11.0 | 20.0 | ![]() | Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |