आगरालीक्स ..आगरा के रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम मैनपुरी में मधुमेह, अस्थमा, पीलिया के मरीजों को पफ्री परामर्श देगी, इसके लिए मोबाइल नम्बर 7060840999 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
आगरा के रेनबो हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 जुलाई 2019 (गुरुवार) को लगाया जा रहा है। शिव वाटिका मैरिज होम, पुरुषोत्तम कलेक्शन के पास, देवपुरा रोड, मैनपुरी पर सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित होने जा रहे शिविर में आगरा के नामी चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थायराइड, टीबी, पीलिया, वजन बढ़ना या कम होना, माइग्रेन, कमर दर्द, सिरदर्द, टायफाइड, गठिया, दमा, एलर्जी, गैस-एसिडिटी, फेफड़े और ह्रदय सम्बन्धी रोगों से परेशान मरीज वरिष्ठ फिजिशियन से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। वहीं महिलाओं के लिए यह शिविर काफी लाभदायक है। रसौली, सफेद या बदबूदार पानी, बच्चेदानी या अंडाशय की गांठ, गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या, हेपेटाइटिस बी या सी, चेहरे पर बाल या मुंहासे एवं अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाएं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श पा सकती हैं। गर्भावस्था, माहवारी की अनियमितता, बच्चे न होना आदि सम्बन्धी सलाह भी शिविर में मुफ्त प्रदान की जाएंगी।
