आगरालीक्स….( Agra News 25th October) आगरा पहुंचे राकेश टिकैत, उनके पहुंचने के साथ ही राजनीति गर्माई, राकेश टिकैत पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद अरुण के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे हैं।
आगरा में 27 अक्टूबर को थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख कैश चोरी हो गया था, इस मामले में पुलिस ने थाना लोहामंडी निवासी सफाई कर्मचारी अरुण को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस ने अरुण के घर से 25 लाख चोरी हुए कैश में से 15 लाख कैश बरामद होने का दावा किया। पुलिस हिरासत में अरुण की मौत होने के बाद जमकर हंगामा होने पर इंस्पेक्टर सहित पांच लोग सस्पेंड कर दिए गए। म्रतक के परिजनों को 10 लाख और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के आश्वासन के बाद अरुण का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद से अरुण के घर पर राजनैतिक दलों के आने के सिलसिला जारी है।

परिजनों से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सोमवार सुबह अरुण के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की और न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। राकेश टिकैत के आने पर किसान नेता भी उनके घर पहुंच गए।