
डीएम हाय हाय
कलक्ट्रेट में डीएम पंकज कुमार के न मिलने पर जैन समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। डीएम हाय हाय के नारे लगाए। उन्हें बताया गया कि डीएम बाहर गए हुए हैं, इसके बाद ही वे शांत हुए। सिटी मजिस्टेट रेखा एस चौहान ने ज्ञापन लिया।यहां जैन समाज के लोगों ने संलेखना और संथारा समाधि पर पाबंदी न लगाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी पंकज कुमार को राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
संलेखना और संथारा
जैन शास्त्रों के अनुसार जीवन के अंतिम समय में उदर विकार न हो, इसके लिए सुपाच्य भोजन कराया जाता है, धीरे धीरे भोजन कम कर दिया जाता है। इस दौरान जीवन से मृत्यु का भय निकाला जाता है। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा संलेखना और संथारा पर रोक लगाए जाने का जैन समाज विरोध कर रहा है। इनका कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 25 के अंतर्गत सभी को अपनी धार्मिक क्रियाएं करने का अधिकार है।
आगरा के मुनि ने 1933 में ली थी समाधि
आगरा के शाहदरा निवासी दिगंबर जैन मुनि सुसागर महाराज ने 1933 में दिल्ली में समाधि ली थी, आज भी वहां उनका स्मारक है।
1974 में धूलियागंज में मुनि क्षमासागर महाराज 20 दिन तक समाधि में रहे
2002 में छीपीटोला में दृढ सागर महाराज ने समाधि ली
2008 में योगेंद्र सागर मुनि ने समाधि ली।
Leave a comment