
जूता उद्यमी शाहरू मोहसिन के बेटे शाहान (11) तीन वर्षो से कार्टिग रेसिंग कर रहे हैं। रविवार को पांच राउंड की जेके टायर नेशनल कार्टिग रेसिंग का तीसरा राउंड कोयंबटूर में हुआ। प्री-फाइनल के बाद वह फाइनल में भी वह पहले स्थान पर रहे। दो राउंडों में सर्वाधिक 172 अंक प्राप्त कर वह चैंपियनशिप में दो अंकों की बढ़त के साथ नंबर वन बने हुए थे। प्रतियोगिता के सभी राउंड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले रेसर को राष्ट्रीय विजेता घोषित किया जाएगा।
यहां होंगे अगले राउंड
25 से 27 सितंबर तक बेंगलुरु में फोर्थ राउंड
16 से 18 अक्टूबर तक बेंगलुरु में फिफ्थ राउंड।
यहां गाडे़ सफलता के झंडे
डीपीएस में छठी कक्षा में पढ़ने वाले शाहान चेन्नई की मीको रेसिंग के लिए खेलते हैं। वर्ष 2014 में राउंड एशियन चैंपियनशिप में वह दूसरे और जनवरी, 2015 में मलेशिया में हुई रोटेक्स एशिया इंविटेशन चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहे थे। जून में हुई रोटेक्स एशियन चैंपियनशिप में वह पांचवें स्थान पर रहे।
Leave a comment