नईदिल्लीलीक्स…हरियाणा कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पवांर गिरफ्तार। ईडी ने अवैध खनन के मामले में की कार्रवाई।
चार से पांच सौ करोड़ का अवैध खनन
ईडी ने यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा चार-पांच सौ करोड़ के अवैध खनन के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा कांग्रेस विधायक पवांर सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में ईडी ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।
ईडी ने 20 स्थानों पर की छापेमारी, दो पहले गिरफ्तार
ईडी ने इस मामले में पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, विधायक सुरेंद्र पवांर आदि के20 स्थानों पर छापेमारी की थी। विधायक सुरेंद्र पवांर को ईडी ने सोनीपत से आज तड़के गिरफ्तार किया। ईडी दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।